झारखण्ड

24 वीं राज्यस्तरीय इसमा कराटे चैम्पियनशिप शुरू

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में शुक्रवार को 24 वां इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स बोकारो के तत्वावधान राज्यस्तरीय ईसमा कराटे चैम्पियनशिप का उदघाटन किया गया। चैम्पियनशिप का उदघाटन मुख्य अतिथि बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लियंगी ने किया। थाना प्रभारी ने कहा कि मार्शल एक ऐसी कला हैं। जिससे आत्म रक्षा के साथ दूसरों की भी रक्षा की जा सकती हैं। महिलाओ के लिये आत्मरक्षा का अच्छी चीज़ हैं इस कला के माध्यम से महिलाएं अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकती है। थाना प्रभारी को मोमेंटो दे कर सेंसाई महादेव गोप एवं अन्य ने स्वागत किया। मंच संचालन संदीप लाल ने किया। इस चैम्पियनशिप में बोकारो जिला समेत धनबाद, हज़ारीबाग़, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, खुट्टी,साहेबगंज, गोड्डा से लगभग चार सौ बच्चे शामिल हुए हैं।

इस चैम्पियनशिप में आज 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए प्रतियोगिता हैं राज्यस्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में जज एवं रेफ़री ईसमा कराटे एशोसिएशन भारत के महानिदेशक सिहान विमल आनंद नाग, सेंसाई विमलदीप लाल, सेंसाई कलेवर कर्मकार को निर्णयक के भूमिका में हैं।

साथ ही सहयोगी रेफ़री हज़ारीबाग़ से लक्ष्मी कुमारी, धनबाद से पायल कुमारी, रांची से संदीप लाल, बैनेट मलिंग, लालचंद लोहार लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *