देश

#MeToo : केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के विरोध में उतरीं स्मृति ईरानी, उमा भारती और मेनका गांधी, मंत्री पद पर संकट!

Share now

नई दिल्ली| महिला पत्रकारों के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप में घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के विरोध में स्मृति ईरानी उमा भारती और मेनका गांधी ने मोर्चा खोल दिया है| इसके बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं| उन पर इस्तीफा देने का दबाव और बढ़ गया है| वही उन पर इस्तीफे के दबाव की खबर के बाद केंद्र सरकार ने कहा है कि विदेश दौरे से लौटने के बाद एमजे अकबर का पक्ष सुना जाएगा| अकबर रविवार को देश वापस लौटेंगे|
अब तक करीब 10 से अधिक महिलाओं ने उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं| साथ ही साफ है कि केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि उन्हें खुद सफाई देनी चाहिए| वहीं उमा भारती और मेनका गांधी भी मी टू कैंपेन का समर्थन कर रही हैं| उधर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आप जिस शख्स का नाम ले रही हैं अगर महिलाओं ने शिकायत की तो हमेशा करेंगे| बरहाल एमजे अकबर की कुर्सी खतरे में पड़ गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *