पंजाब

युवा भाजपा नेता बिन्नी सेठी को मिली मंडल सचिव की कमान, मोहिंदर भगत का जताया आभार

नीरज सिसौदिया, जालंधर
पिछले काफी समय से जन समस्याओं को जोर-शोर से उठाने वाले युवा भाजपा नेता और समाज सेवक बिन्नी सेठी को भाजपा मंडल 11 के सचिव पद की कमान सौंपी गई है| युवा जुझारू नेता बिन्नी सेठी पिछले काफी समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे थे| उन्होंने बैंक कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सड़क पानी और सफाई जैसे मुद्दे उठाकर विरोधी दल की नाक में दम कर रखा था| उनकी मेहनत और सेवा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है|


बिन्नी सेठी की नियुक्ति पर उनका मुंह मीठा कराते हुए पूर्व विधायक मोहिंदर भगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं| अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए बिन्नी सेठी ने कहा कि वह हमेशा की निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते रहे हैं और उन्हें खुशी है कि पार्टी ने उन्हें एक जिम्मेदार पद पर सेवा का मौका दिया है| उन्होंने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत का आभार जताते हुए कहा किसेवा का भाव मैंने मोहिंदर भगत से ही सीखा है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा|

उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत मेरे आदर्श राजनीतिज्ञ हैं और उनके बताए मार्ग पर आगे चलकर मैं पार्टी और समाज की सेवा का कार्य निरंतर करता रहूंगा| इस मौके पर स्थानीय पार्षद पति राकेश निहंग सुदेश भगत मोहिंदर भगत मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *