देश

ऑनलाइन वोटिंग में #MainBhiBerozgar को मिले 58% वोट, 42% वोट पाकर पिछड़ा #MainBhiChowkidar अभियान

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

युवा-हल्लाबोल द्वारा शुरू किए गए अभियान #MainBhiBerozgar को युवाओं का ज़ोरदार समर्थन मिल रहा है। भीषण बेरोज़गारी से त्रस्त युवाओं ने भाजपा की असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए इस अभियान की शुरूआत की है। मोदी सरकार अपने कार्यकाल में न सिर्फ़ रोजगार सृजित करने में पूरी विफल रही है बल्कि पिछले पाँच सालों में भारी मात्रा में नौकरियों में कटौती भी हुई है। इस गम्भीर संकट से लड़ने के बजाए सरकार अपनी पूरी ऊर्ज़ा सिर्फ़ बेरोज़गारी के हर आंकडें को छिपाने में लगा रही है।

आज जब युवा चुनाव के समय सरकार से कठिन सवाल पूछ रहें हैं तब मोदी जी ने चौकीदार वाले जुमले के जरिए युवाओं का फिर से ध्यान भटकाने की कोशिश की। भाजपा ने अपने आईटी सेल के माधयम से करोड़ों रूपए खर्च कर #MainBhiChowkidar को लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया।

लेकिन जब बेरोज़गारी के खिलाफ़ चल रहे राष्ट्रव्यापी युवा आंदोलन युवा-हल्लाबोल के कोऑर्डिनेटर गोविंद मिश्रा ने एक ट्वीटर पोल किया जिसमें 10,594 लोगों ने हिस्सा लिया, तो 58 प्रतिशत लोगों ने #MainBhiBerozgar के पक्ष में अपना वोट दिया। साथ ही बिना किसी आईटी सेल की सहायता से यह हैशटैग लगातार ट्रेंड करता रहा। हार्दिक पटेल व जिग्नेश मेवाणी जैसे कई युवा नेताओं ने भी अभियान को अपना समर्थन दिया।

युवा-हल्लाबोल का नेतृत्व कर रहे अनुपम ने कहा, “भाजपा लाख ध्यान भटकाने की कोशिश कर ले, युवा अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज़ उठाते रहेंगें। #MainBhiBerozgar कैम्पेन की सफ़लता सभी राजनीतिक दलों को संदेश है कि वो जनता को भटकाने की बजाए रोज़गार अवसर सृजित करने पर ध्यान दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *