सोहना, संजय राघव
लार्सन एंड टर्बो कंपनी और केडीएम पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कंपनी सुरक्षा निदेशक भीम सेन शुक्ला, केडीएम स्कूल निदेशक अनिल सैनी, मुख्य अध्यापिका उमा रानी, पर्यावरण अधिकारी सुरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर दीपक मेहरोलिया ने पृथ्वी के पर्यावरण और पारिस्थितिक तंत्र के बारे में जानकारी दी और आपको और बच्चों को इस विषय के बारे में जागरूक किया। अध्यापक और बच्चों को जानकारी दी। बी एस शुक्ला ने पर्यावरण के महत्व और व्यावहारिक जीवन से जुड़े विषयों पर जागरूकता प्रदान की ।सुरेंद्र शर्मा ने पर्यावरण से जुड़ी वर्तमान समस्याओं के कारण व निवारण पर चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के जीवन में अपनाने पर जोर दिया। दीपक मेहरोलिया ने सामाजिक आंदोलन जो पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों द्वारा किए गए चिपको आंदोलन जो उत्तराखंड खंड में वर्ष 1974 में सुंदर बहुगुणा और महिला गौरा देवी नेतृत्व में किया गया था ।अन्य जनजाति लोगों द्वारा भी पर्यावरण आंदोलन किए गए है। उस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बहुत से लोग जब जब पर्यावरण में कुछ समस्या उत्पन्न होती है तो पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पर्यावरण प्रेमी लोग आगे आते हैं और पृथ्वी की सुरक्षा व पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा के लिए पहल करते हैं। पूरे विश्व भर में 22 अप्रैल को अर्थ डे यानी कि पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पृथ्वी दिवस के तौर पर सेलिब्रेट करने का सबसे बड़ा मकसद होता है कि लोगों को याद दिलाना की पृथ्वी और इसका पर्यावरण हमें जीवन प्रदान करता है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है। इस मौके पर प्रिंसिपल उमा रानी ने सबको धन्यवाद देते हुए पर्यावरण सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराया वह स्कूल में ग्रीन क्लब बनाने की घोषणा की ।इस मौके पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित ज्ञान के बारे में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई सही जवाब देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित और पुरस्कार दिए ।इस अवसर पर अध्यापक कुलदीप, राहुल स्कूल अध्यापिका और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Facebook Comments