हरियाणा

मंडी में दो दिनों से खरीदारी बंद, हड़ताल पर गये आढ़ती

Share now

सोहना, संजय राघव

सोहना अनाज मंडी में दो दिनों से खरीदारी बंद पड़ी है| आढती मंडी में बारदाना व लिफ्टिंग न होने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं| जिसके चलते किसानों द्वारा लाई जा रही गेहूं की फसल की खरीदारी नहीं हो रही है| जिसके चलते किसान अपनी फसल को बैरंग लौट रहे हैं| प्रशासन ने अभी तक भी मंडी की व्यवस्था सुधारने की सुध नहीं ली है| आढतियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बारदाना व लिफ्टिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी|
सोहना कस्बे की अनाज मंडी के आढतियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर डाला है| आढ़ती बारदाना व लिफ्टिंग न होने से काफी परेशान हैं| मंडी में गेहूं की फसल की खरीद सरकार द्वारा की जा रही है| जिसकी खरीद के लिए सरकार ने हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन को जिम्म्मेदारी सौंपी हुई है| जो किसानों की फसल को 1840 रूपए की दर से खरीद रही है| उक्त खरीद 13 अप्रैल से शुरू है जो दस मई तक चलेगी| एजेंसी ने अबतक करीब 60 हज़ार क्विंटल गेहूं की खरीद की है| किन्तु इसके विपरीत अनाज मंडी में पांच दिनों से बारदाना उपलब्ध नहीं है और न ही एजेंसी ने खरीदी गई फसल की लिफ्टिंग ही नियमित रूप से की है| एजेंसी द्वारा ख़रीदा गया गेहूं खुले रूप में सड़कों पर पड़ा हुआ है| जिसको लेकर आढतियों ने नाराजगी जाहिर की है| अनाज मंडी में कुल 21 आढ़ती हैं| जिन्होंने बारदाना व लिफ्टिंग न होने पर हड़ताल का ऐलान कर डाला है|
आढतियों ने लिया फैसला
सोहना अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन करके अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर डाला है|आढतियों का आरोप है कि मंडी में बारदाना पांच दिनों से उपलब्ध नहीं है| इसके अलावा ख़रीदा गया गेहूं खुले रूप में सड़कों पर पड़ा हुआ है| आढतियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि जब तक बारदाना व लिफ्टिंग नहीं होगी तब तक गेहूं का एक दाना भी ख़रीदा नहीं जायेगा| बैठक में प्रधान महेश आर्य, विकास गुप्ता, राजेश सिंगला, सुरेश, धर्मबीर, अजय सिंगला, अनूप आदि मौजूद थे.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *