पंजाब

ज्योतिषाचार्य नरेश नाथ ने उठाई पंजाब के हिन्दुओं की आवाज, मोदी से की चार धाम यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
चार धाम यात्रा पर जाने के इच्छुक पंजाब के हिन्दुओं की आवाज ज्योतिषाचार्य नरेश नाथ ने उठाई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जालंधर से हरिद्वार के लिए चलने वाली जन शताब्दी में कोच बढ़ाने और नई ट्रेनें चलाने की मांग की है.


प्रधानमंत्री को किए गए ट्वीट में ऩरेश नाथ ने कहा है कि जब अन्य धर्मों के श्रद्धालुओं के तीर्थ स्थल जाने के लिए कई ट्रेनें एसी सुविधा के साथ संचालित की जा रही हैं तो फिर पंजाब के हिन्दुओं की उपेक्षा क्यों की जा रही है.

उन्होंने आगे लिखा है कि पंजाब से एक मात्र ट्रेन जनशताब्दी में सिर्फ एक एसी चेयर कार कोच लगाया गया है जिसमें महज 60 सीटें हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब के हिन्दुओं को चार धाम यात्रा पर जाने के लिए एसी चेयरकार की बोगियां बढ़ाई जानी चाहिए. साथ ही एसी सुविधा से लैस स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *