हरियाणा

स्कूल जाते समय छात्रा पर कसता था अश्लील फब्तियां, एफआईआर दर्ज

सोहना, संजय राघव
स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत व फब्तियां कसने पर सोहना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैl आरोपी युवक गांव जखौपुर का रहने वाला है पीड़िता ने बताया कि जब है स्कूल जाती है उस समय आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करता है.
जानकारी के अनुसार, जखौपुर की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह सोहना के सरकारी गर्ल्स स्कूल में 11वीं की छात्रा हैl वह जब स्कूल जाती है उस समय जखोपुर निवासी विक्रम उसके साथ अश्लील हरकतें करता है l उसने इसकी शिकायत अपने घर पर कि व घर वालों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया lलेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया जब भी मैं स्कूल जाती वह उसे रास्ते में छेड़ता था l आरोपी उसी जान से मारने की धमकी देता था इस मामले में एक शिकायत सोहना पुलिस को दी.
थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश की जा रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *