हरियाणा

विश्वप्रसिद्व ज्योतिसर में महाभारत की थीम पर 31 करोड़ से बनेगी बिल्डिंग : पर्यटन मंत्री

कुरुक्षेत्र (ओहरी )

हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया है की कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक जगह गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए महाभारत थीम बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा जिस पर करीब 31 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
उन्होंने कहा की कुरुक्षेत्र की पर्यटन के क्षेत्र में पुरे विश्व में पहचान है और अब आने वाले समय में श्री बाला जी मंदिर , गीता मंदिर , कृष्ण अर्जुन मंदिर , एस्कोरण मंदिर और ज्योतिसर के जीणोर्धार से और लोग भी कुरुक्षेत्र आएंगे। पवित्र बरह्म सरोवर पर भी चलते साफ़ पानी के प्रवाह का कार्य भी जल्दी ही पूरा हो जायेगा। उन्होंने कुरुक्षेत्र को एक धार्मिक नगरी और पर्यटन की दृष्टि से एक उत्तम स्थान की सम्भावना दिखाई। उन्होंने कहा की ज्योतिसर में महाभारत थीम को कलाकृतियों के माध्यम से दिखाने के लिए एक बिल्डिंग बनाई जाएगी जिस पर पहले चरण में लगभग 31 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने बताया की करीब 1. 50 करोड़ का कार्य पूरा हो चूका है। बाकि कार्य के टेंडर खोले जा चुके हैं जो जल्द ही पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा की राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में अग्र्रणी बनाने के लिए प्रयासरत है और इस के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है और इस के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस से जहाँ हरियाणा से बाहर के लोगों को हरियाणा की संस्कृति की जानकारी मिलेगी और प्रदेश में पर्यटन के मार्ग खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *