झारखण्ड

12वीं के विद्यार्थियों को समाजसेवी प्रेम कुमार एवं सेना के जवान मनोज महतो ने दी खेल सामग्री

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

ऊपरघाट स्थित पलामू में समाजसेवी प्रेम कुमार महतो एंव भारतीय सेना के जवान मनोज कुमार महतो द्वारा स्वामी विवेकानंद इंटर महाविद्यालय के विद्यार्थीयो को खेलकूद सामग्री फुटबॉल ,बैडमिंटन ,वाॅलीबोल, वाॅलीबोल नेट, टेबल टेनिस, पांच जम्पिंग रसी का वितरण किया गया।

महतो ने कहा कि ऊपरघाट के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नही बस उसे निखारने, तरासने एंव दिशा देने की आवश्यकता है। स्वाथ्य शरीर के लिए खेलकूद आवश्यक है । सेना के जवान ने कहा कि जीवन मे खेलकूद के साथ पढाई एंव अनुशासन जरूरी है। इस मौके पर दीपा कुमारी, सरीता कुमारी, चांदनी कुमारी, सरस्वती कुमारी, कुमारी पुजा, कुमारी शोभा, राजेश कुमार महतो, रीतलाल हांसदा, सुमित्रा कुमारी,लोचन महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *