दीपक शर्मा, भिंगराड़ा
आदर्श रामलीला कमेटी ग्राम पंचायत गोली / बिरगुल द्वारा विद्याधर जोशी की अध्यक्षता मे रामलीला के आयोजन को बैठक की जिसमें यह तय किया गया कि एक सितंबर से रामलीला के पात्रों को लीला निर्देशक मनोरथ जोशी एवं तबला वादक भीमलाल के निर्देशन मे तालिम दी जाएगी और पंचम नवरात्र से आदर्श रामलीला होगा शुभारंभ साथ ही बैठक मे कमेटी कार्यकारी का गठन किया गया ।मुकेश सिंह महराना, दीपक सिंह महराना व भवान सिंह महर संरक्षक, रमेश चंद्र जोशी मुख्य संरक्षक, अशोक सिंह विष्ट कमेटी अध्यक्ष, दुर्गा दत्त भट्ट उपाध्यक्ष, कैलाश सिंह महराना महा सचिव, कपिल सिंह महराना संयुक्त सचिव, अम्बा दत्त जोशी कोषाध्यक्ष, दिनेश जोशी, दीपक जोशी, विजय सिंह महराना उप सचिव, प्रकाश सिंह बोहरा दीपक चन्द्र व्यवस्थापक, नवीन सिंह महराना कमेटी संचालन, बन्टी महराना प्रकाश व्यवस्थापक , बिजय सिंह को मेकअप आर्टिस्ट नियुक्त किया गया।