दिल्ली

मुफ्त बिजली पर भाजपा की थू-थू, आप का चैलेंज-भाजपा शासित राज्यों में दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली देकर दिखाए बीजेपी

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत है तो वह भाजपा शासित राज्यों में 200 यूनिट बिजली मुफ्त देकर दिखाएं| आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिल्ली के इंचार्ज प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के स्पष्ट करें दिल्ली की जनता को बिजली बिल में दी जा रही छूट पर वह क्या चाहती है और दिल्ली की जनता से यह राहत क्यों छीन ना चाहती है| उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय गोयल कहते हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो वह बिजली बिलों में दी जा रही छूट को वापस ले लेंगे और दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कहते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह सस्ती बिजली उपलब्ध कराएगी और ज्यादा छूट देकर उपलब्ध कराएगी|

Vijay Goyal

भारतीय जनता पार्टी के दोनों नेता अलग-अलग बयान देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं अगर वाकई वह जनता का हित चाहते हैं तो महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बिहार जैसे राज्यों में जहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है वहां तो 100 यूनिट बिजली मुफ्त देकर दिखाएं| अगर वे बिजली मुफ्त नहीं दे सकते तो जनता को गुमराह करने की कोशिश ना करें| संजय सिंह ने पत्र में यह भी पूछा है कि क्या बिजली कंपनियों के साथ भारतीय जनता पार्टी का कोई समझौता हुआ है अगर कोई ऐसा समझौता हुआ है तो उसे सार्वजनिक किया जाए|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *