मनोरंजन

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर महिलाओं के लिए दिया खास मैसेज 

अंबिका किमोठी, नई दिल्ली 

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया है। उस विडियो में सनी ने कहा है कि कार्यस्थल में हैरसमेंट के बारे में बात करना मुश्किल होता है लेकिन आपको कभी चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि आपको ये बात सबके सामने रखनी चाहिए।
विडियो इस बारे में है कि अगर आपका सीनियर अपने पद का उपयोग आपका शोषण करने में कर रहा है, तो ऐसे में आप चुप न रहें बल्कि अपने लिए एक सहायक बॉस ढूंढें और उससे मदद मांगें।
सनी ने कहा ऐसे मामलों  में किसी को चुप नहीं रहना चाहिए और उत्पीड़न करने वाले का चेहरा सबके सामने लाना चाहिए। वहीं सनी लियोनी की वेब सीरीज़ ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2’ के जरिये उन्होंने ये संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *