मनोरंजन

फिर साथ आए सल्लन सिस्टर्स और म्यूजिक मैन, नया सॉन्ग लॉन्च

नीरज सिसौदिया, जालंधर
अपनी पहली ही एलबम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली सल्लन सिस्टर्स रेनु और गौरी सल्लन एक बार फिर नया गीत लेकर आई हैं. एक बार फिर वह म्यूजिक मैन के सुरों को आवाज देती नजर आ रही हैं. इससे पहले सल्लन सिस्टर्स कई भजन और सूफी सॉन्ग भी गा चुकी हैं. जिन्हें काफी पसंद किया गया था.

कृति सेनन से कहीं ज्यादा हसीन हैं उनकी बहन नूपुर, 25 की उम्र में दो बार हो चुका है प्यार, देखें वीडियो और तस्वीरें  – India Time 24 https://indiatime24.com/2020/01/28/kristi-senon-sister-too-hot-and-beautiful/#.Xi_1_uQzLzI.whatsapp
अपने नए सॉन्ग के बारे में सल्लन सिस्टर्स बताती हैं, ‘जित्थे चरण पये काशी वाले दे’ एक भक्ति गीत है. इसमें जिसे हम दोनों बहनों ने आवाज दी है. साथ ही इस सिंगल के वीडियो में अभिनय भी किया है. इसके गीतकार पंछी डलेवालिया हैं और सुरों से सजाया है म्यूजिक मैन नारायण शर्मा ने. यह सिंगल मिराज मोशन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार किया गया है.


जालंधर में हुए एक भव्य समारोह के दौरान यह सिंगल लॉन्च किया गया. इस मौके पर मिराज मोशंस के एमडी अमित अग्रवाल और उनकी टीम मौजूद थी. वहीं मशहूर कॉमेडियन दीपक तिली, वीकैंड रिपोर्ट अखबार के संपादक प्रदीप वर्मा स्नेह सल्लन, नीलम क्वीन, मिस्टर ब्लैक रैपर देसी आरबी, त्रज्या सिंह, श्री गुरु रविदास मंदिर बूटा मंडी के प्रधान प्रमोद महे और मशहूर सिंगर पुनीत के विशेष तौर पर मौजूद थे.
बता दें कि सल्लन सिस्टर्स ने अपने करियर की शुरुआत धार्मिक गीतों से की थी. उनका पहला एलबम माता की भेंटों का कलेक्शन था जिसमें सूफी सॉन्ग तुंबा… बेहद लोकप्रिय हुआ था. इसके बाद पंजाबी फोक सॉन्ग धीयां पंजाब दीयां.. ने उन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई. अपने करियर के दौरान सल्लन सिस्टर्स ने हर तरह के गाने गाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *