मनोरंजन

बिल गेट्स के साथ अमेरिका में हैं मल्लिका सेहरावत, कर रही हैं ये काम 

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सेहरावत पिछले कई सालों से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं| फिलहाल इस साल भी उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही| पता चला है कि मल्लिका इन दिनों अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में हैं| यहां वह किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स के पास पहुंची हैं| इसकी पुष्टि खुद मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है| मल्लिका ने बिल गेट्स के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है| यह पहला मौका नहीं है जब मल्लिका  बिल गेट्स के साथ नजर आई हैं| कुछ समय पहले भी मल्लिका शेरावत ने बिल गेट्स के साथ अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी| इस बार उनका अंदाज एकदम अलग है|

कृति सेनन से कहीं ज्यादा हसीन हैं उनकी बहन नूपुर, 25 की उम्र में दो बार हो चुका है प्यार, देखें वीडियो और तस्वीरें  – India Time 24 https://indiatime24.com/2020/01/28/kristi-senon-sister-too-hot-and-beautiful/#.Xi_1_uQzLzI.whatsapp

दरअसल, अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की ओर से एक पार्टी का आयोजन वाशिंगटन डीसी में किया गया था| इस पार्टी में जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं| इनमें से एक मल्लिका सेहरावत और बिल गेट्स भी थे| पार्टी में जब मल्लिका ने बिल गेट्स को देखा तो वह उनके पास गईं और उनसे महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की| इस मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा कि मैं बिल गेट्स के साथ महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बात कर रही हूं| मैं इसे इंजॉय कर रही हूं|

बता दें कि मल्लिका सेहरावत एक संस्था से जुड़ी हैं जो महिला उत्थान के लिए काम करती है| इस एनजीओ को सपोर्ट करने के लिए वर्ष 2018 में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में मल्लिका ने खुद को कई घंटे लॉक कर लिया था|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *