पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर विद्या भारती पंजाब की वेब गोष्ठी पांच जून को

नीरज सिसौदिया, जालंधर
विद्या भारती पंजाब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आगामी पांच जून को एक वेब गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन सायं तीन से चार बजेे तक होगा.  विद्या भारती पंजाब के प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश होंगे. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण विभाग के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्या बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे. इसके अलावा आईयूसीएन के भारतीय प्रतिनिधि डॉ. विवेक सक्सेना भी अपने विचार रखेंगे. वहीं, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय नड्डा की भी इस गोष्ठी में विशेष उपस्थिति होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *