पंजाब

कोरोना की कठिन परिस्थिति में भी मोदी सरकार पार्ट 2 के पहले साल के दौरान देश सेवा में डटे रहे प्रधानमंत्री : केडी भंडारी|

जालंधर (प्रेस विज्ञप्ति) 

मोदी सरकार पार्ट टू के 1 साल पूरा होने पर पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पंजाब भाजपा के सीनियर नेता केडी भंडारी ने समस्त देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से करोना के खिलाफ कठिन परिस्थिति थी और इस बीमारी ने विश्व को अपनी चपेट में ले लिया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देश सेवा के प्रति समर्पित भक्ति की वजह से हम सभी इस बीमारी से लड़ पा रहे हैं पूर्व सीपीएस ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल के दौरान जहां देश के हर वर्ग के प्रति अपनी भावना को पहली पारी की तरह ही जारी रखा वही दूसरी तरफ करोना की वजह से आए गंभीर संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से समस्त भारत को अपना परिवार समझते हुए भारत के हर व्यक्ति की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखा है इस बात को पूरा विश्व मान गया है कि जितनी मेहनत और तहे दिल से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत की सेवा कर रहे हैं यह सेवा भावना हर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में होनी चाहिए पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा जिस तरीके से श्री नरेंद्र मोदी पिछले 6 साल से भारत की सेवा और तरक्की में जुटे हुए हैं आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है अंत में पूर्व सीपीएस भंडारी ने जहां केंद्र की एनडीए सरकार पार्ट 2 के 1 वर्ष पूरा होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी वहीं सभी लोगों को करोना की गंभीर बीमारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में और सचेत रहते हुए प्रशासन द्वारा बताए गए सभी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करने की विनती की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *