देश पंजाब

हंसराज हंस ने राहुल गांधी को ऐसे बनाया ‘पप्पू’, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
संगीत की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मशहूर गायक हंसराज हंस सियासी दांव पेच में भी किसी से पीछे नहीं हैं। इसका खुलासा उन्होंने इंडिया टाइम प्रचार के साथ खास बातचीत में किया| अपनी सियासी मकसद को हासिल करने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ही ‘पप्पू’ बना डाला|


हंसराज हंस ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उन्हें राजनीति में लेकर आए थे| सबसे पहले उन्होंने अकाली दल का दामन थामा था| यहां से उन्होंने अकाली दल के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे लेकिन इस हादसे में बिल्कुल भी घबराए नहीं| समाज सेवा के जज्बे मैं उन्हें सियासत में बने रहने पर मजबूर कर दिया| काफी दिन अकाली दल में रहने के बाद उनका मन अकाली दल में नहीं लगा| इसी दौरान गुजरात में भूकंप आया और उस वक्त वहां पर नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। हंसराज हंस ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तत्परता दिखाई और उनके लिए एक बड़ा फंड इकट्ठा किया| इस दौरान वह नरेंद्र मोदी के कार्यों से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया| उनकी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बहुत इच्छा थी लेकिन पंजाब में शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी से था जिस कारण वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो सकते थे| भाजपा के विचारों और भाजपा नेताओं के व्यवहार से बहुत प्रभावित हुए| हंस बताते हैं कि भाजपा में बहुत अच्छा माहौल है सभी साधु-संतों जैसे नेता हैं। यही वजह थी कि वह भाजपा में जाने के लिए छटपटाने लगी थी लेकिन शिरोमणि अकाली दल की बेड़ियां उन्हें भाजपा में जाने से रोक रही थीॅ। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला किया| वह जानती थी कि शिरोमणि अकाली दल से वह भले ही भाजपा में शामिल ना हो पाए लेकिन कांग्रेस का रास्ता उन्हें भाजपा की मंजिल तक जरूर पहुंचा देगा| इसके बाद हंसराज हंस कांग्रेस में शामिल हो गए| यहां कुछ नेताओं से उनके काफी अच्छे संबंध भी रहे| पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल और उनके सांसद पुत्र नरेश गुजराल से भी हंसराज हंस के बहुत ही निकटतम संबंध रहे हैं| कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर हंस राज हंस कहते हैं कि कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही| अब वहां पहले जैसे नेता भी नहीं रहे| जो मान सम्मान और प्रेम भाव पहले कांग्रेस में था वह अब खत्म हो गया है| यही वजह थी कि उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया| हंस कहते हैं कि मैं शुरू से ही बीजेपी का हिस्सा बनना चाहता था| कांग्रेस में शामिल होना तो सिर्फ एक बहाना था| मैं कुछ महीने ही कांग्रेस में रहा और फिर भाजपा में शामिल हो गया| भाजपा के लोग बहुत अच्छे हैं| राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी और मोदी जी का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली है| मेरी जॉइनिंग खुद अमित शाह ने करवाई थी| साधु-संतों जैसे लोग हैं यहां पर| विदेशों मेें भी मोदी जी ने नाम रोशन किया है| अब मुझे मेरी मंजिल मिल गई है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *