दिल्ली दुनिया देश

PPE किट पहनकर ​लूटे 20 लाख रुपए के गहने…

आपने चोरों के बारे में चेहरे को ढंक कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की कहानी सुनी होगी. लेकिन महाराष्ट्र में सतारा के फलटण इलाके में चोरों ने पीपीई किट जैसी चीज पहनकर चोरी की. चोर एक सोने-चांदी के गहने की दुकान में पहुंचे और चोरी के काम को अंजाम देने के लिए पीपीई किट जैसे कपड़े पहने, ​सिर को पूरा ढंका और हाथों में ग्लव्स भी लगाए.

साफ है कि चोरों ने कोरोना से बचने के पूरे उपाय करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

इस वारदात में चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर 20 लाख रुपए के सोने के गहने चुरा लिए. पुलिस मामले की जांच मे जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *