पंजाब

आइसोलेशन वार्ड में नर्स से छेड़छाड़, नर्सों ने मिलकर डॉक्टर को जमकर पीटा, देखें लाइव वीडियो

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा नर्स से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। छेड़छाड़ के मामले में आज नर्सों ने डॉक्टर की धुनाई कर डाली। नागरिक अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा. नर्सों ने लामबंद होकर आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से बाहर निकालने व उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए की जमकर नारेबाजी। मौके पर महिला थाना पुलिस की टीम पहुंची।वहीं मामले में अब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान। महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग की CMO और PMO को आयोग में पेश होने के समन किए हैं जारी।

जानकारी के अनुसार रात को कोरोना के मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। वहां मनोरोग डॉक्टर राउंड पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब डॉक्टर छेड़छाड़ कर रहा था, उस वार्ड में कोई भी मरीज नहीं था। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ के दौरान स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी तो मौके पर PMO और RMO पहुंचेे।

उनके सामने ही डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड से लिफ्ट के जरिए फरार हो गया।

अधिकारियों ने डॉक्टर को रोका, लेकिन डॉक्टर ने टिफिन को कार में रखने का बहाना लगाया और वहां से भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *