दुनिया देश मुंबई

भरे इवेंट में पति अभिषेक बच्चन के साथ फ्लर्ट कर रही थीं ऐश्वर्या राय, अभिषेक ने कह दी ऐसी बात कि वीडियो हुई वायरल…

Share now

बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बी टाउन में सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है. साल 2007 में ये सितारे शादी के बंधन में बंधे थे और इसके बाद से ही इनके पीडीए काफी वायरल रहते हैं. ऐश्वर्या और अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जहां ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ फ्लर्ट करती दिखाई दे रही हैं तो वहीं अभिषेक ऐश्वर्या की खूबसूरती को लेकर ऐसी बात कहते हैं कि तालियां गूंज जाती हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या कहती हैं “मैं इनके साथ ज्यादा अच्छी दिखती हूं. इसलिए आपका धन्यवाद.” ये सुनते ही अभिषेक के चेहरे पर एक अलग मुस्कान देखी जा सकती है.

इसके बाद जब होस्ट ने उनसे पूछा “तैयार होने में ज्यादा समय कौन लेता है?” इसके लिए ऐश्वर्या ने माइक को अभिषेक की तरफ कर दिया और फिर उन्होंने एक प्यारा जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे इस तरह तैयार करने लिए के लिए एक गांव को आना पड़ता है और वो बस ऐसे ही उठती हैं.”

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की एक आठ साल की बेटी आराध्या है. फिलहाल बच्चन परिवार मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है और कोरोना का इलाज करा रहा है. 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से दोनों नानावती अस्पताल में हैं. वहीं 17 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. पूरे परिवार में सिर्फ जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *