दुनिया देश मुंबई

सुशांत मामले में एक और खुलासा, सामने आई रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये बात…

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी है. इस मामले में शनिवार को फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से बांद्रा पुलिस स्टेशन में लगभग 4 घंटे पूछताछ की गई. सुशांत सुसाइड मामले में अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं.

वहीं, हाल ही में पुलिस जांच में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) द्वारा उनके पैसे खर्च किए जाने की बात सामने आई थी. अब यह खबर है कि पिछले साल एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए रिया चक्रवर्ती यूरोप टूर पर गई थीं. उस वक्त टिकट को छोड़कर बाकी का सारा खर्च सुशांत सिंह ने ही किया था. इसके अलावा रिहा चक्रवर्ती ने पिछले 11 महीने में सुशांत सिंह के अकाउंट से काफी रकम खुद के लिए खर्च की हैं. ये रकम कितनी है, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है.

बता दें, दो दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सुसाइड मामले में CBI जांच की मांग उठाई थी. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में गुहार लगाई थी. उन्होंने एक ट्वीट में गृहमंत्री को टैग करके लिखा था, ‘मैं सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती हूं, अब उनके अचानक निधन के एक महीने से अधिक समय हो गया है, मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में, मैं आपसे सीबीआई जांच शुरू करने के लिए हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *