नीरज सिसौदिया, बरेली
सपा मुखिया अखिलेश यादव का आज बहजोई शादी समारोह में जाने के लिए बरेली एयरपोर्ट पर चेंज ओवर था जहाँ उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया, जिसके बाद वह हैलीकाप्टर से बहजोई रवाना हो गए वापसी में उन्होंने सपा के प्रमुख नेताओं से कुछ देर रुककर बात की।

इस दौरान उन्होंने सपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार कर बरेली पार्टी संगठन के अनुशासन के लिए जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की तारीफ़ की।

इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मौजूद प्रमुख नेताओं से कहा हम सभी का यही प्रयास होना चाहिए कि एक भी वोट न कटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए!
तथा हम आम जनता तक अपना ‘जन-मन का मैनिफेस्टो: 2027 अर्थात पीडीए का प्रणपत्र’ पहुँचाएँ और उसकी घोषणाओं के बारे में सरल तरीके से जनता को बताएँ कि इससे उन्हें क्या लाभ मिलेगा और भाजपा के राज में फैली महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति का उपाय ‘अपनी पीडीए सरकार’ बनाना है। अब तक हमने दूसरों की सरकार बनाई है, इस बार ‘अपनी पीडीए सरकार’ बनाएँगे, हर संकट से मुक्ति पाएँगे।

इस संदर्भ में हम अपनी पार्टी से जुड़ी हर महिला कार्यकर्ता से विशेष रूप से आह्वान करते हैं कि वे महिलाओं के बीच जाकर उन्हें हमारी सरकार बनने पर हर साल मिलने वाली 40,000 रुपये, मोबाइल, पीडीए के उत्थान की योजनाओं, उनके बच्चों के लिए स्कूलों के महत्व, और उनके युवा बच्चों के लिए हमारे द्वारा किए गए नौकरी-रोज़गार के वादों के बारे में बताएँ।

साथ ही ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ के रूप में पीडीए के अर्थ के बारे में बताना है और साइकिल चुनाव-चिन्ह का बटन दबाने के लिए याद दिलाना है। आज आम जनता के लिए हम ‘पीडीए’ की एक नई व्याख्या कर रहे हैं: ‘पढ़ाई, दवाई, आमदनी’!।
इस दौरान एयरपोर्ट पहुँचे प्रमुख पदाधिकारियों से अभिवादन स्वीकार कर सभी को सरकार बनाने के लिए एकजुट प्रयास करने, अपना बूथ मजबूत करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अगुवाई में विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप एवं प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व विधायक गणों में इस्लाम साबिर, भगवत सरन गंगवार, सुल्तान बेग, पंडित आर. के शर्मा, महिपाल सिंह, पूर्व मेयर डॉ. आई. एस तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंजी. अगम मौर्या व शिवचरन कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रो. ज़ाहिद खाँ व कदीर अहमद, ज़िला महासचिव राजकुमार पाल व महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या, चौधरी विजेंद्र सिंह, हसनैन खाँ व संजीव यादव दंन्नू, शिव प्रताप यादव, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार एवं शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, शीशगढ़ चेयरमैन हाज़ी गुड्डू, कीर्ति कश्यप, डॉ. विजय यादव, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. पूनम गंगवार, डॉ. रत्नेश गंगवार, अमित राज सिंह यादव सिम्पल कन्नौजिया, विशाल अग्रवाल, प्रवक्ता राकेश प्रजापति, ज़िला सचिव अतुल पाराशरी, महानगर सचिव मो. वसीम, धीरज हैप्पी यादव, युधिष्ठिर पाल सिंह व चंद्र सेन पाल, सरदार इक़बाल सिंह, रणवीर सिंह जाटव, द्रोण कश्यप, गजेंद्र कुर्मी, जावेद गद्दी, गौरव प्रधान, फहीम हैदर, आकाश यादव आदि मिलने वालों में मौजूद रहे।




