देश राजस्थान

भाजपा कोर कमेटी की बैठक 5 को, राज्यसभा प्रत्याशियों पर होगा मंथन

जयपुर। भाजपा की प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की बैठक आगामी 5 मार्च को जयपुर में होगी। इसमें राज्यसभा की प्रदेश की 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर मंथन किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक 5 मार्च को शाम 6:00 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी। इसमें क्या राज्यसभा के प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा। वही प्रदेश मैं गत दिनों हुए तीन उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर भी मंथन किया जाएगा। बता दें कि भाजपा की प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी में कुल 11 सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *