देश

पिलपिलो में ग्राम संगठन कार्यालय का शुभांरभ

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के राजस्व गांव पिलपिलो में आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को विधिवत पुजा-अर्चना कर किया गया। इसके उपंरात मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन ने फीता काटकर उदघाटन किया।

इसके बाद महिलाओं को संबोधित करते हुए जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि महिलाऐं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती है। समूह के सरकार अनेक प्रकार की योजना दे रहीं है। इसे जुड़कर लाभाविंत हो। समूह के प्रयास से महिलाऐं शिक्षित के साथ-साथ समाज की विकास में भी अपना योगदान दे रहें है। उन्होंने कहा कि राज्य के गरीब आदिवासी मूलवासी महिलाएं आज भी दबे हुए है, उन्हें आगे लाने के लिए महिला समूह को मदद कर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस समूह में पिलपिलो, कटहरडीह, कुंभियाबेड़ा व टैहरवासीरी के नौ महिला समूह के ग्राम संगठन का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुशिला देवी, सचिव सुनीता देवी, सक्रिय महिला साथी पूनम देवी का चयन किया गया। ग्राम संगठन को संचालित करने के लिए जिप सदस्य व मुखिया ने दर्री देने की घोषणा की। इस मौके पर सोनिया देवी, गुंजरी देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, बबीता देवी, सोनामति देवी, रूकमणि देवी, इंदु देवी, मुनका देवी, कौशिल्या देवी, जीरिया देवी, राखी देवी, रेखा देवी, कमल प्रसाद महतो, नंदलाल मुंडा, जयप्रकाश महतो, संतोष कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, पुरन महतो सहित प्रशिक्षिका गीता देवी, सावित्री देवी, सीसी साधना कुमारी, रंजू कुमारी आदि महिलाऐं उपस्थित थी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *