दिल्ली दुनिया देश

शराब पीते वक्त झगड़े का बदला, चाकू से आधा दर्जन वार, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट…

Share now

देश की राजधानी दिल्ली (​Delhi) के कृष्णा नगर इलाके में रविवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. युवक पर करीब आधा दर्जन चाकू से वार किए गए. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मृतक जितेंद्र अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर बैठा है तभी 4 लड़के वहां आते हैं और जितेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगते हैं.

जब युवक की पत्नी को इस वारदात का पता चला तब आनन-फानन में वो खून से लथपथ अपने पति को अस्पताल लेकर भागी लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया. हालांकि मरने से पहले उसने आरोपियों के नाम बता दिए.

दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके मृतक जितेंद्र के चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए जितेंद्र की हत्या की थी. जितेंद्र की जनवरी के महीने में ही लव मैरिज हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *