दुनिया देश

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ACP संकेत कौशिक की ट्रक के कुचलने से मौत….

राजधानी के रजोकरी फ्लाईओवर की सर्विस लेन में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी को जोरदार टक्कर मारी जिससे उनकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर शाम तकरीबन 8 बजे एसीपी ट्रैफिक संकेत कौशिक पैदल ही गुरुग्राम की तरफ से धौला कुआं की तरफ जाने वाली सर्विस लेन पर चल रहे थे. इसी दौरान ट्रैफिक स्टाफ को भी चेक कर रहे थे. तभी पीछे से टाटा 407 ट्रक ने टक्कर मारी और घिसटता हुआ डिवाइडर से टकराता हुआ फरार हो गया. एसीपी संकेत कौशिक बुरी तरह से घायल हो चुके थे. आनन-फानन में उनको एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

सड़क हादसा इतना भयानक था की ट्रक चालक ने डिवाडर पर ही ट्रक चढ़ा दिया और ट्रक के साथ फरार हो गया. पुलिस को मौके से एसीपी की घड़ी, फोन, पेन और जूते मिले हैं जो एक्सीडेंट के वक्त वहीं मौके पर गिर गए थे. रोड पर ट्रक के शीशे के टुकड़ों बिखरे पड़े हैं.

घटना के चश्मदीद बिशन ने बताया कि टाटा 407 ट्रक था जो टक्कर मारने के बाद फरार हो गया. पुलिस स्टाफ उनको अस्पताल ले गया. अब पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक का नम्बर ट्रेस कर रही है ताकि ट्रक चालक तक पहुंचा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *