पंजाब

सरकार से ठेके पर लिया गुरुद्वारे के सामने वाला पैलेस और चलाने लगा सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो निर्वस्त्र मिले लड़के-लड़कियां

Share now

अबोहर, एजेंसी
सराकरी गेस्ट हाउस या होटल में जिस्म के कारोबार के बारे में सुनकर यकीन भले ही न हो पर यह हकीकत है पंजाब के अबोहर जिले की. यहां एक शख्स ने रेड क्रॉस से ठेके पर पैलेस लिया और वहां जिस्म का कारोबार चलाने लगा. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उसने छापा मारा. छापेमारी में तीन लड़कियां और चार लड़के निर्वस्त्र अवस्था में मिले. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है हैप्पी नाम के ठेकेदार को इसकी पूरी जानकारी थी और छापेमारी के दौरान उसका पार्टनर राजेंद्र मौके पर मौजूद भी था.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि भगत सिंह चौक इलाके में स्थित अबोहर पैलेस में राजिंद्र नाम का शख्स अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रहा है. उसने हैप्पी के साथ मिलकर सरकार से इस पैलेस को ठेके पर लिया है. यही नहीं पैलेस के सामने गुरुद्वारा भी है. धार्मिक स्थल होने के कारण किसी को यहां सेक्स रैकेट जैसा काम होने का अंदाजा भी नहीं था. इसी का फायदा ये लोग उठा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *