राजस्थान

महात्मा गांधी का सफाई अभियान जन जन तक पहुंचाएं : शर्मा

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज नगर परिषद के सफाई कर्मियों,स्काउट गाइड एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं अगस्त क्रांति सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर सफाई अभियान किया गया! यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के जिला सह संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि सफाई अभियान मूसी महारानी की छतरी, सागर, महाराजा जयसिंह की छतरी, एवं किशन कुंड पर सफाई अभियान चलाया गया इस सफाई अभियान के अवसर पर मुख्य रूप से अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरण शर्मा उपस्थित थे!इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता पर विशेष जोर दिया करते थे! इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला सह संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार संपूर्ण जिला एवं उपखंड स्तर पर आज सफाई अभियान चलाया गया! जिसमें ब्लॉक संयोजक एवं सह संयोजक और उपखंड स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया!जिससे महात्मा गांधी का सफाई अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचे! सफाई निरीक्षक राकेश शर्मा, सतीश गुप्ता,रघुनाथ सिंह भूपेश पंवार, दयाराम जमादार, शिवराज,सरोज बबीता, मैना, सुंदर,महेश, कल्लू,धनीराम, हीरालाल, बलराम ,पदम, शहजाद चंद्रभान, मनीष महावर, कुलदीप कोली, जितेंद्र कोली, मनीष मीणा सहित अनेक श्रम सैनिक उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *