देश

फिर महंगा हुआ पेट्रोल, सस्ती होगी शराब 

नई दिल्ली, एजेंसी
एक दिन की सुस्ती के बाद गुरुवार को देश में पेट्रोल के दाम फिर बढ़ गए हैं. वहीं वेस्ट बंगाल में शराब के दामों में जल्द कमी देखने को मिल सकती है.
इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली में 81, मुंबई में 87.68, कोलकाता में 82.53, और चेन्नई में पेट्रोल 84.09 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. हालांकि डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
वहीं पश्चिम बंगाल सरकार शराब सस्ती करने जा रही है. पश्चिम बंगाल सरकार बिक्री में भारी गिरावट को लेकर शराब पर हाल में लगी 30 प्रतिशत कर में कटौती कर सकती है। उद्योग जगत के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि बिक्री बढ़ाने के लिये भारत में निर्मित विदेशी शराब पर मूल्य के हिसाब से कर लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *