दिल्ली

कई बॉलीवुड सितारों को जाना होगा जेल, निर्यातकों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें, पढें विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ की भविष्यवाणी

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग कनेक्शन का खुलासा होने के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें पहले ही बढ़ चुकी हैं. अब इस मामले में अन्य सितारों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इसी बीच विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ ने इन सितारों के भी सलाखों के पीछे जाने की भविष्यवाणी की है. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर नरेश नाथ की पिछली सभी भविष्यवाणी जिस तरह से सही साबित हुई हैं उन्हें देखकर तो लगता है कि अब बॉलीवुड के बड़े सितारों को जेल की हवा खानी ही पड़ेगी. बता दें कि ड्रग मामले में एनसीबी ने बुधवार को ही श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह सहित पांच लोगों को समन भेजा है.
नरेश नाथ बताते हैं कि राहु का वृष राशि में आना कला के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अनिष्टकारी रहेगा. काफी सितारे जो इस समय ड्रग्स केस में विचाराधीन हैं, जेल यात्रा करते हुए देखे जा सकते हैं. इनके साथ ही कुछ नए सिताारे भी इसमें फंंस सकते हैं. वृष राशि के राहु के लिए तीन प्रकार के विद्याओं का प्रयोग करके इसकी शांति की जाती है. यह ज्योतिष विद्या ब्रह्मविद्या और नाथ विद्या का संगम होने पर होता है.
साथ ही नरेश नाथ बड़े कारोबारियों के लिए भी इस स्थिति को खतरनाक और नुकसानदायक बताते हैं. वह कहते हैं कि बहुत बड़े बड़े बिजनेसमैन भी जो टेक्सटाइल दवा कंपनियां, इंपोर्ट एक्सपोर्ट की ट्रेडिंग समुद्री क्षेत्र से करते हैं इस दौरान भारी घाटे का मुंह देख सकते हैं.
बिहार के इलेक्शन के लिए फिलहाल वह सिर्फ इतना ही कहते हैं कि जदयू से गठबंधन के कारण बीजेपी को इस बार पिछली बार की तुलना में कम सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा.
बहरहाल नरेश नाथ की भविष्यवाणी फिल्मी सितारों के लिए शुभ संकेत नहीं दे रही. संभव है कि रिया चक्रवर्ती के अलावा जो अन्य सितारे ड्रग केस में फंसे हैं उन्हें जल्द ही जेल जाना पड़ सकता है. हालांकि ज्योतिष इन मुसीबतों का हल भी बताता है. ग्रहों को शांत कराकर सितारे जेल जाने से बच सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *