हरियाणा

चारा लेने गई युवती का बाजरे के खेतों में किया बलात्कार

सोहना, संजय राघव
गांव कुलियाका में चारा लेने गई युवती को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जबरन बाजरे के खेतों में खेतों में ले जाकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में उसका एक साथी भी शामिल था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। सोहना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह अपने खेतों में हरा चारा लेने के लिए गई थी। उसी दौरान गांव कुलियाका निवासी अम्मार खेतों पर आया व उसे जबरन बाजरे के खेतों में ले गया ।जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान उसका साथी खेतों के बाहर अपनी बाइक पर निगरानी के लिए खड़ा रहा ।दुष्कर्म के बाद महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया है मैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *