मुंबई

ड्रग्स केस में शामिल हैं 50 से भी अधिक बॉलीवुड सितारे, निर्माता-निर्देशक भी हैं लिस्ट में, पढ़ें पूरा मामला

Share now

मुंबई, एजेंसी
सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग कनेक्शन का खुलासा होने के बाद बॉलीवुड सितारों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. रिया चक्रवर्ती के बाद जहां दीपिका पादुकोण, सारा अली खान,रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों पर शिकंजा कसता जा रहा है वहीं अब कुछ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर समेत लगभग पचास से भी अधिक जानीमानी हस्तियां इस लिस्ट में शामिल होती जा रही हैं. एनसीबी कभी भी इनकी गिरफ्तारी कर सकती है. इनमें कुछ जाने माने अभिनेता भी शामिल है. फिलहाल एनसीबी सबूत जुटाने में लगी है.
बता दें कि बॉलीवुड पार्टियों में होने वाले ड्रग्स के इस्तेमाल के बारे में खुलासे हुए तो फिर एक्टर्स का नाम सामने आना भी लाजमी था. सुशांत केस से जुड़े लोगों, रिया चक्रवर्ती, ड्रग पेडलर्स आदि ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा किया है. एनसीबी के रडार पर इस समय 50 से भी अधिक बॉलीवुड सेलेब्स हैं.
एनसीबी की ओर से दर्ज किए गए पहले केस में सुशांत सिंह राजपूत और ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण, सिमोन खम्भाता और राकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की जाएगी. इन सभी के नाम जया साहा ने बताए थे. जया ने ही दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश का नाम बताया था.
वहीं दूसरे केस में श्रद्धा कपूर और सारा अली खान शामिल हैं. इन दोनों को एनसीबी ने समन दिया है. इन दोनों का नाम रिया चक्रवर्ती और कुछ ड्रग पैडलर्स ने लिया है.
बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, सिमोन और राकुल प्रीत से एनसीबी के मुंबई के कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में सवाल-जवाब किए जाएंगे. वहीं सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी के जोनल ऑफिस में पूछताछ होगी. एनसीबी बॉलीवुड की पार्टियों की भी जांच कर रहा है. उनके रडार पर 50 से भी अधिक एक्टर्स, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जो ड्रग पार्टी रखते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *