देश

29 सितंबर से मार्गी हो रहे हैं शनिदेव, किसे होगा फायदा और किसकी बढ़ेगी परेशानी, बता रहे हैं विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
वैसे तो शनि जिसकी राशि में बैठ जाए उसे बर्बाद करके ही दम लेता है लेकिन कभी कभी ज्योतिष विद्या के जरिए शनि के इस प्रभाव को कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं कुछ परिस्थितियों में शनिदेव फायदेमंद भी साबित होते हैं. इस बार भी कुछ ऐसे ही योग बन रहे हैं जब शनि देव किसी के लिए लाभकारी तो किसी के लिए कष्टकारी साबित हो सकते हैं. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ बताते हैं कि इस बार कुछ राशियों के लिए शनि लाभकारी होगा तो ज्यादातर राशियों की परेशानी बढ़ाएगा. उनका कहना है कि 29 सितंबर से यह परिस्थिति बन रही है. जिनके लिए शनि कष्ट लेकर आ रहा है वे ज्योतिष विद्या के जरिए कुछ उपाय अपनाकर इससे बच सकते हैं.
नरेश नाथ कहते हैं कि 29 सितंबर से शनि देव मार्गी हो रहे हैं. इनके राशियों पर प्रभाव पूर्ण रूप से देखने को मिलेंगे. मेष राशि के लिए आर्थिक संकट और पिता को संकट की स्थिति पैदा हो सकती है. वृष राशि वालों के लिए मानसिक परेशानी का सबब बनेंगे शनि देव. मिथुन राशि वालों को शनि के प्रकोप के चलते कोर्ट कचहरी थाने अस्पताल का मुंह देखना पड़ेगा. कर्क राशि वालों के लिए संतान की तरफ से परेशानी हो सकती है. सिंह राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन का योग है.
कन्या राशि वालों के लिए संतान से दूरी होगी लेकिन उन्हें सुख की प्राप्ति होगी. तुला राशि वालों का जेल यात्रा का योग बन रहा है. वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवारिक परेशानी के साथ सुख में कमी का योग है. धनु राशि वाले सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें. नुकसान भी हो सकता है.
मकर राशि वालों के लिए शनि लाभदायक है. कुंभ राशि वालों के लिए भी शनि लाभदायक साबित होगा. मीन राशि वालों के लिए संतान की तरफ से परेशानी का योग बन रहा है.
यदि आप अपनी कुंडली के बारे में पूरा विवरण जानना चाहते हैं. राहु केतु और शनि के प्रभाव आपकी कुंडली पर कैसे रहेंगे तो आप नरेश नाथ के मोबाइल नंबर 7528978880 पर संपर्क कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *