यूपी

अधिवक्ताओं की मदद को आगे आई बार एसोसिएशन, बांटने लगी सहायता राशि, एड. धर्मवीर बोले- बिना सीओपी वाले वकीलों को भी दें राशि वरना करेंगे अनशन

नीरज सिसौदिया, बरेली
संकट की इस घड़ी में बरेली बार एसोसिएशन जरूरतमंद वकीलों की मदद को आगे आई है. बरेली बार एसोसिएशन संभवत: पहला संगठन है जो सहायता राशि बांटने का काम कर रही है. वहीं कुछ अधिवक्ताओं को अभी राशि नहीं मिल सकी है. इनमें बिना सीओपी वाले अधिवक्ता भी शामिल हैं. एडवोकेट धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि जल्द ही सभी अधिवक्ताओं को सहायता राशि नहीं दी गई तो वह अपने अधिवक्ता साथियों के साथ क्रमिक अनशन पर बैठेंगे.
बता दें कि कुछ दिन पहले जब धर्मवीर गुप्ता ने बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से यह मांग की थी कि कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे वकीलों को एसोसिएशन की ओर से आर्थिक मदद दी जाए. इसके बाद बार एसोसिएशन की ओर से वकीलों को आर्थिक सहायता राशि बांटने का काम शुरू कर दिया गया. लेकिन बिना सीओपी वाले वकीलों को यह राशि नहीं मिल सकी है. वहीं कुछ पात्र वकील भी राशि पाने से फिलहाल वंचित रह गए हैं. एडवोकेट धर्मवीर गुप्ता ने ऐसे सभी अधिवक्ताओं को जल्द ही आर्थिक सहायता देने की मांग की है. साथ ही बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को यह चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही सभी को सहायता राशि वितरित नहीं की गई तो वह अपने समर्थकों के साथ क्रमिक अनशन पर बैठेंगे.
इसके अलावा धर्मवीर गुप्ता ने कोरोना काल में हो रही परेशानियों को देखते हुए अधिवक्ताओं का बीमा कराने की भी मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *