देश

बहु-बेटियों के कंधे में निकली तारकेश्वर महतो की शव यात्रा, हजारों लोग हुए शरीक

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो कोयलांचल के प्रसिद्व फुटबॉलर तारकेश्वर महतो को स्थानीय गोदो नाला में गुरूवार को दाह-संस्कार कर दिया गया। इससे पहले कंजकिरो पंचायत के कटहरडीह (पिलपिलो) स्थित उसके घर से बहू और तीन बेटियों के कंधे में शव यात्रा निकाली गयी। शव यात्रा कटहरडीह से शुरू होकर पिलपिलो फुटबॉल मैदान पहुंचा और फिर वहां से गोदोनाला तट पर पहुंची। यहां पर हिन्दू रिति-रिवाज के साथ दाह-संस्कार किया गया। फुटबॉल मैदान में अतिंम दर्शन के लिए शुभचिंतकों का तांता लग गया था। एकलौता पुत्र मनोज कुमार महतो ने अग्नि संस्कार किया। तारकेश्वर महतो 4 जनवरी को अस्पताल ले जाने के दौरान जैनामोड़ समीप निधन हो गया था।

शव यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि, सांस्कृतिक कला प्रेमी व खेलप्रेमी हुए शामिल

फुटबॉलर तारकेश्वर महतो के अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीति दल के जनप्रतिनिधियों में गिरीडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव, बेरमो प्रखंडध्यक्ष संजय प्रसाद, निर्मल महतो, रणबिजय सिंह, गौरीशंकर महतो, बिनोद महतो, बिश्वनाथ यादव, फुलचंद किस्कु, देवानंद महतो, किशोर कुमार महतो, भैरव महतो, रामचंद्र महतो, आजसू के मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो, केंद्रीय सचिव यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार महतो, मोतीलाल महतो, मंजुर आलम, सीताराम महतो उर्फ बादल, मिसरीलाल महतो, जगरनाथ महतो, अजय कुमार मंडल, राजद के अनवर आलम, प्रोफेसर धानेश्वर विधार्थी, देवीलाल मांझी, किंग कोबरा के सुप्रीमो श्यामसुंदर महतो, नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरि प्रसाद महतो, बेरमो प्रमुख गिरीजा देवी, मुखिया बिजय कुमार रवि, खिरोधर महतो, नंदलाल महतो, जीएस ऊर्वशी, सुभद्रा कुमारी, ललीता देवी, उप मुखिया सुनीता देवी, पत्रकार रामचंद्र कुमार अंजाना, उमेश उजागर, रवि कुमार, तुलसी प्रसाद, कमल प्रसाद महतो, अमित कुमार महतो, लालमणि महता, समाजसेवी नागेश्वर सिंह, नुनूचंद महतो, अयोध्या प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया उदय अग्रवाल, रेवतलाल महतो, केदार महतो, खेमनारयण महतो, भैरव महतो, गणेश महतो, डॉ. कोलेश्वर महतो, जिप सदस्य टीनु सिंह, शंभु महतो, पुरन महतो सहित सीसीएल व डीवीसी के कई अधिकारी शामिल हुए।
स्कूली बच्चों ने दी श्रद्वाजंलि

हीरा उमविधालय के विधार्थियों ने फुटबॉल मैदान में पूष्प अर्पित कर तारकेश्वर महतो को श्रद्वाजंलि दी। तारकेश्वर महतो इस स्कूल के संस्थापक थे। 1982 में स्कूल का खपरैलनुमा घर में शुरू किया था।

खेलो, पढ़ो और अधिकार के लिए लड़ो का नारा दिए थे तारकेश्वर महतो 

क्षेत्र के युवाओं को खेल के साथ-साथ पढ़ाई के बाद अपने हक-अधिकार के लिए संगठित रहने के लिए खेलो, पढ़ो और अधिकार के लिए लड़ो का नारा दिया था। जो कि बेरमो कोयलाचंल में प्रसिद्व हुआ।

ऊपरघाट के वीर पुत्र थे तारकेश्वर महतो : खुशबू
बेरमो कोयलाचंल के प्रसिद्व फुटबॉलर, खेलप्रेमी पूर्व सांसद प्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर महतो के निधन होने पर जिप सदस्या कुमारी खुशबू एंव आजसू केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इन्होंने कहा कि ऊपरघाट के तारकेश्वर महतो वीर पुत्र थे। हमेशा शोषण जुल्म और अन्याय के खिलाफ लोगों के मदद के लिए खड़ा रहते थे। ऊपरघाट ने एक वीर पुत्र को खोया है। उनके परिवार के प्रति हमेशा हमलोगों का संवेदनशीलता बना रहेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *