मनोरंजन

संस्कृति मंत्रालय ने भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आयुष्मान खुराना को शामिल किया

Share now

पूजा सामंत, मुंबई

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को इस वर्ष भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शामिल किया गया है!

आयुष्मान देश के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा उत्सव को अपना समर्थन देकर हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलाम करने का आग्रह कर रहे हैं, जो सरकार की ऐतिहासिक पहल आजादी का अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य भारत की आजादी के 75 वर्ष और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाना और स्मरण करना है।

संस्कृति मंत्रालय का मानना है कि आयुष्मान, ‘एक सम्मानित आइकन के रूप में, अपने सामाजिक रूप से प्रासंगिक और लोकप्रिय कार्यों की एक श्रृंखला में काम किया है, जिन्होंने जनता पर बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ा है।’ युवा आइकन हमारे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की सरकार की योजना का हिस्सा बनाए जाने से बेहद खुश हैं।

सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए वह कहते हैं कि उन्हें भारत की विविधता में एकता पसंद है। उन्होंने लिखा, “एक है भारत, एक है दर्शन, एक ही गूंज और आवाज़, #हरघरतिरंगा फहराएं ऐसी ही है हमारी एकता! इस ऐतिहासिक दिन पर, आइए एक साथ आएं और गर्व से अपना तिरंगा लहराएं।
https://x.com/ayushmannk/status/1691155481753194497?s=46&t=G2PwNgGeRDEW1j21V17ASw

बॉलीवुड के लिए एक बाहरी व्यक्ति, आयुष्मान को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका द्वारा ‘दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों’ में से एक के रूप में वोट दिया है। आयुष्मान ने इंडस्ट्री में अपना रास्ता खुद बनाया है और अब समय के साथ वह भारत में भरोसे का प्रतीक बन गए हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स या IIHB की TIARA रिपोर्ट, जो ब्रांड के रूप में मशहूर हस्तियों का विश्लेषण करती है उन्होंने ने निष्कर्ष निकाला है कि भारत से सबसे ज्यादा आयुष्मान खुराना पहचाने जाते है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *