जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक सत्यनारायण का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और वह पिछले दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को भारती भवन से चांदपोल मोक्षधाम पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में संघ के वरिष्ठ प्रचारक शंकर लाल, क्षेत्र संघचालक डॉ रमेश चन्द्र अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, प्रांत कार्यवाह गेंदालाल, प्रांत प्रचारक बाबुलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उनके निधन पर गुरुवार को सायंकाल 4 से 5 बजे आदर्श विद्यामंदिर अंबाबाड़ी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। आरएसएस के जयपुर विभाग प्रचार प्रमुख अशोक शर्मा ने बताया कि श्री सत्यनारायण 1947 में संघ के स्वयं सेवक बने और 1961 में संघ के प्रचारक हो गए। गंगानगर, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक में प्रचारक रहे। देश में आपातकाल के समय जयपुर संघ कार्यालय प्रमुख के नाते काम संभाला। इस दौरान हजारी लाल छद्म नाम से पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए आपातकाल के विरुद्ध जनजागरण के काम में सक्रिय रहे।
Related Articles
धूमधाम से निकाली गणपति बप्पा की शोभायात्रा
Share now नरेश गर्ग, लाडवा लाडवा की महावीर कॉलोनी में स्थित खेड़ा मंदिर पर तीसरा गणेश उत्सव शुरू किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उद्योगपति सचिन गर्ग ने शिरकत की। महावीर सेवा समिति के प्रधान नरेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 3 वर्षों से महावीर कॉलोनी में स्थित खेड़ा मंदिर […]
हर साल एक लाख से अधिक युवा ज्वाइन कर रहे हैं आरएसएस, संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख ने जारी किए आंकड़े, पढ़ें क्या-क्या हुआ संघ के प्रांत प्रचार प्रमुखों की तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में?
Share nowनीरज सिसौदिया, रांची राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख ने ने रविवार को कहा कि बड़ी संख्या में युवा ‘‘आरएसएस की विचारधारा की ओर आकर्षित हो रहे हैं” और हर साल इसका हिस्सा बन रहे हैं। संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि ‘ज्वाइन आरएसएस’ मंच के माध्यम से […]
चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों की डिटेल, किस कंपनी ने कितने रुपए के चुनावी बॉन्ड खरीदे, देखें पूरी लिस्ट देखें पूरी
Share now नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली भारतीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से प्राप्त चुनावी बांड के आंकड़े अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। मीडिया से बातचीत में चुनाव नियामक संस्था ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने 12 मार्च को आयोग को चुनावी बांड से संबंधित डेटा उपलब्ध कराया था। […]



