यूपी

भाजपा नेताओं ने छत्रपाल को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकी

Share now

बरेली। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा.अरुण कुमार इन दिनों भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोकें हुए हैं!
वहीं महापौर डा. उमेश गौतम गली गली घूमकर प्रत्याशी का माहौल बनाने में लगे हैं।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार ने 26 को बरेली में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक संख्या में पहुँचने का आग्रह किया! कैंट विधायक संजीव अग्रबाल ने जनसंपर्क में नागरिको से भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी ने आलमगीरी गंज शिवाजी मार्ग मठ की चौकी जाटवपुरा फिनिक्स माल के पास जनसंपर्क किया! इस दौरान क्षेत्रीय नागरिको द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया! छत्रपाल ने कई महिलाओं के पैर छुकर आशीर्वाद लिया!

बार्ड आठ माडल टाउन में विकास चडडा के आवास पर आयोजित सभा में बोलते हुए महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा माडल टाउन क्षेत्र के विकास के लिए 80 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं! स्मार्ट सिटी के तहत यह रिकॉर्ड धनराशि है जिसे किसी एक बार्ड में खर्च किया जायेगा।


बन पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा शहर विधानसभा से लोकसभा बड़े अंतर से जीते यही सभी नेताओं कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता में होना चाहिए।
पूर्व महानगर अध्यक्ष डा.के एम अरोड़ा ने कहा मोदी योगी के कार्यकाल में व्यापारी महिलाएं नौजवान खुश हैं।
पंजाबी समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है! इस बार भी वह पूर्व से अधिक मतदान करके भाजपा को जिताने का काम करेगा!
वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, देवतुल्य कार्यकर्ता विसम परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम लगन और मेहनत से जीत दिलाता रहा है!

उल्लेखनीय है कि बरेली लोकसभा की शहर और कैंट विधानसभाओं में पंजाबी मतदाताओं की संख्या निर्णायक है।


हरमिलाप मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप,वीरेंद्र अरोड़ा,पार्षद मुकेश सिंघल, अतुल कपूर, डा.विनोद पागरानी, डा. विमल भारद्वाज, सतीश यादव, अमन सक्सेना, योगेश बंटी, राजकिशोर कश्यप लतेश शर्मा, प्रदीप गोयल, शीतल गुलाटी, कन्हैया राजपूत, सतीश शर्मा, मानूँ गुप्ता उदयभानु कटिहा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *