यूपी

कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी, प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

चौपला रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस का 2 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन को प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई।जिसको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रवाना किया तथा सभी कांग्रेस जन इस प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए लगभग 5 किलोमीटर की इस प्रभात फेरी में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने शिरकत की। तत्पश्चात झंडारोहण किया गया. तथा उसके बाद प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ.

जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा की इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे इस प्रकार के शिविरों के आयोजन का उद्देश्य कांग्रेस के अंतिम कार्यकर्ता को तवज्जो तथा पार्टी से जोड़ने का है प्रशिक्षण शिविर को कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने भी वर्चुअल रूप से संबोधित किया और कहा की आप लोग हमारे पार्टी की आन बान और शान है आप लोगों का पार्टी के प्रति त्याग और समर्पण ही पार्टी को 2022 में विजय प्राप्त कर आएगा श्रीमती प्रियंका गांधी ने शिविर में उपस्थित लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा की आप सब ब्लॉक अध्यक्ष हमारी पार्टी की एक महत्वपूर्ण कड़ी है आप से ही पार्टी को जमीनी स्तर पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा और पार्टी मजबूत होगी तथा आप लोगों की मेहनत के परिणाम हमको अवश्य मिलेंगे और हम 2022 में अपनी सरकार बनाएंगे प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभर कर आई है और कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर प्यार मिलेगा प्रदेश महासचिव फूल कुंवर ने कहा की पार्टी की इस प्रकार की गतिविधियों से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार होगा जिससे कार्यकर्ता और अधिक मेहनत से अपने क्षेत्र में कार्य करेंगे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने का की जिस प्रकार से प्रियंका जी प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद कर रही हैं और पार्टी की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बता रही हैं और कल करता उसी आधार पर कार्य कर रहे हैं जिससे हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी और हम सफलता प्राप्त करेंगे जिला अध्यक्ष अशफाक सकलानी ने कहा की हम सब अपनी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के विश्वास पर खरा उतरेंगे और निचले स्तर पर मेहनत करके पार्टी को अधिक से अधिक सीटें जिता कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है महानगर अध्यक्ष श्री अजय शुक्ला ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया जिससे कार्यकर्ता जोश में है और उनको पूर्ण विश्वास है की आने वाले विधानसभा चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेंगे मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटें हैं अपने खाते मिलाकर 2022 में सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम मेंपूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन हरप्रीत चब्बा रजनीश गुप्ता विजय शर्मा ओमकार सिंह पारस शुक्ला, हर्षित दुबे राज शर्मा मेहंदी हसन इलियास अंसारी कमर गनी वसीम अकरम, हरीश गंगवार महावीर गुप्ता सुनील मनचंदा हाजी इस्लाम बब्बू मनोज सिंह जियाउर रहमान,राज शर्मा विजय मौर्य योगेश जौहरी केके दीक्षित रमेश श्रीवास्तव मोनू पांडे वीर देव गंगवार महेंद्र कुमार दीपक बाल्मीकि अनुज गंगवार चारु मल्होत्रा नीतू शर्मा आदि उपस्थित रहे

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *