देश

पहले करती थीं शादी, फिर सारा माल लूटकर हो जाती थीं फरार, तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Share now

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने शादी के नाम पर दूल्हों से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वर्षा (27), रेखा शर्मा (40), सुनीता उर्फ बसंती (45) और विजय कटारिया (55) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इंदौर में रहने वाले आरोपियों ने महाराष्ट्र और राजस्थान के दो लोगों से वर्षा की शादी कराई और बाद में दुल्हन अपने पति से जेवरात और धनराशि लेकर गायब हो गई। दंडोतिया के मुताबिक शादी के समय दोनों दूल्हों को वर्षा के अलग-अलग नाम बताए गए और तीन अन्य आरोपियों ने खुद को दुल्हन के परिजन के तौर पर पेश करके वर पक्ष को चूना लगाया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और इसमें शादी के नाम पर ठगी के अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *