Pooja samant, Mumbai
खतरों के खिलाड़ी 14 की रनर अप कृष्णा श्रॉफ का सफर रोमांच और चुनौतियों से भरा रहा है। हाल ही में शो खत्म होने के बाद, श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर होस्ट रोहित शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और रियलिटी शो में अपने अनुभव के बारे में बताया। श्रॉफ ने बताया कि जब उन्होंने इस सफर पर निकलने का फैसला किया, तो यह “विश्वास की एक बड़ी छलांग” थी, जो उनके कम्फर्ट जोन से बाहर थी। उन्होंने आगे बताया कि कैसे कुछ दिनों ने उन्हें “भावनात्मक रूप से टूटा हुआ” महसूस कराया और कुछ ने उन्हें “दुनिया के शिखर पर” महसूस कराया। श्रॉफ ने अपने KKK14 के सफ़र को “वाइल्ड इमोशनल रोलरकोस्टर” कहा, और इसे टेलीविज़न पर सबसे कठिन शो में से एक बताया।





