देश

नहीं रहे संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के प्रशिक्षण एवं सेवा शिक्षा प्रमुख हर्ष जी, सेवा कार्यों में समर्पित किया जीवन, मृत्यु के बाद भी आएंगे दुनिया के काम

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के प्रशिक्षण एवं सेवा शिक्षा प्रमुख हर्ष जी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। हर्ष जी का पूरा जीवन समाज और संघ की सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन के बाद भी उनका शरीर समाज के काम आए इस उद्देश्य से हर्ष जी ने अपने सभी अंग दान कर दिए। उनका पार्थिव शरीर जालंधर स्थित विद्या धाम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन प्रातः 8:30 से 9:30 बजे विद्या धाम जालंधर में किए जा सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार प्रातः 10 बजे शिव पुरी, सूर्य एनक्लेव जालंधर स्थित श्मशान घाट में शनिवार को किया जाएगा।

हर्ष जी

बता दें कि हर्ष जी पिछले लगभग 45 वर्षों से संघ की सेवा में समर्पित रहे थे। संघ के लिए उन्होंने अपना घर-बार सब छोड़ दिया और अंतिम सांस तक सेवा कार्यों से जुड़े रहे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *