यूपी

वरिष्ठ सपा नेता अरविंद यादव के घर पहुंचे बदायूं के सांसद आदित्य यादव, परिवार से मिले, अरविंद यादव के पिता के निधन को दुखद बताया

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सीट से सांसद और दिग्गज सपा ने शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव अपने बरेली दौरे के दौरान वरिष्ठ सपा नेता अरविंद यादव के घर गए और अरविंद यादव के पिता स्वर्गीय भारत सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बता दें कि अरविंद यादव के पिता अपने सेवा काल में इटावा के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी रहे थे।


आदित्य यादव ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला और शाम लगभग पौने आठ बजे अरविंद यादव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने अरविंद यादव के भाईयों और परिवार के साथ भी मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अरविंद यादव समाजवादी में सबसे अधिक समय तक रहने वाले नेता हैं। वह आज तक किसी अन्य पार्टी में नहीं गए। आदित्य यादव लगभग आधे घंटे तक अरविंद यादव के घर पर रुके। इस दौरान उन्होंने पुरानी यादें भी ताजा कीं।
अरविंद यादव के पिता का निधन विगत 23 जून को एक सड़क हादसे में हो गया था। आदित्य यादव पूरे शोकाकुल परिवार से बड़ी आत्मीयता से मिले। उन्होंने उस हादसे के बारे में भी जानकारी ली। अरविंद यादव हमेशा से ही समाजवादी पार्टी के आला नेताओं के करीबी रहे हैं। इससे पहले पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव भी अरविंद यादव के घर आ चुके हैं।
आदित्य यादव के साथ सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी भी थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *