यूपी

युद्ध से विजय मिल सकती है शांति नहीं, सम्राट अशोक ने दुनिया को अहिंसा ,करुणा एवं प्रेम का रास्ता दिखाया

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

आज मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर, महान सम्राट अशोक जी की जयंती पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी की अनुपस्थिति में महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कैंट विधानसभा श्री राजेश मौर्य ने की और गोष्ठी का संचालन निवर्तमान जिलासचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता ने किया।
महान सम्राट अशोक की जयंती पर विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य ने कहा कि अशोक महान भारत के इतिहास के उन चंद महान व्यक्तियों में से एक हैं, जिन्होंने न केवल विशाल साम्राज्य की स्थापना की, बल्कि हिंसा से अहिंसा की ओर मुड़कर पूरे विश्व को शांति और मानवता का संदेश दिया। वे चक्रवर्ती सम्राट कहलाए और आज भी उनके नाम से हमारा राष्ट्रीय चिह्न और अशोक चक्र प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने अपने संबोधन में देश व प्रदेश की सरकार से मांग की सम्राट अशोक महान की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित होना चाहिए।
शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे महानगर उपाध्यक्ष पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि सम्राट अशोक ने पूरे साम्राज्य में शिलालेख और स्तंभ बनवाए, जिन पर धम्म के सिद्धांत उत्कीर्ण हैं। ये शिलालेख आज भी सारनाथ, बोधगया, लुम्बिनी आदि स्थानों पर मौजूद हैं और हमें अशोक के विचारों की जानकारी देते हैं।
निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि सम्राट अशोक का जन्म लगभग 304 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र में हुआ था, उन्होंने दुनिया को दिखाया महानता शक्ति में नहीं, बल्कि करुणा और नैतिकता में है, युद्ध से विजय मिल सकती है, लेकिन शांति से दिल जीते जा सकते हैं। आज के युग में, जहां हिंसा और असहिष्णुता बढ़ रही है, सम्राट अशोक का संदेश अहिंसा, शांति और मानव कल्याण अत्यंत प्रासंगिक है।

बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि सम्राट अशोक ने कई युद्ध लड़े और अपने साम्राज्य का विस्तार किया लेकिन कलिंग युद्ध में हुए भारी रक्तपात से उनका मन द्रवित हो गया, उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाते हुए अहिंसा, सत्य, करुणा, सहिष्णुता और प्रजा के कल्याण को अपना आदर्श बनाया।

विचार गोष्ठी प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, रामप्रकाश यादव, स
सिंपल कन्नौजिया, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव , महेंद्र विक्रम सिंह राजपूत, राजेंद्र लोधी, राजकुमार लोधी,सोनू बाल्मीकि,रोहित राजपूत, सम्राट अनुज मौर्य, गंगा सिंह यादव, हरभजन सिंह शाक्य, गौरी शंकर पाल,राजेंद्र लोधी आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *