झारखण्ड

टाटा 407 में लगी आग, आटा चक्की को भी नुकसान

रामचंद्र कुमार अंजाना, ललपनिया 

बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया में एक टाटा 407 ट्रक में आग लग गयी।कुछ ही देर में ट्रक आग की लपटों में घिर गया और देखते ही देखते जलकर राख हो गया। ललपनिया में जीरो प्वाइंट पर शुक्रवार को हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ,लेकिन सड़क किनारे की एक चाय दुकान और आटा चक्की को आग से नुकसान हुआ।ट्रक में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। आग की लपटों से एक चाय दुकान और आटा चक्की को भी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलने पर टीटीपीएस की फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रक में रूई लदी थी। बताया जाता है कि ट्रक में शार्टसर्किट हो जाने के कारण आग लग गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *