नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने महानगर क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक बुलाकर बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी जोन एवं सेक्टर प्रभारियों को बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में जिम्मेदारी पूरी करने के निर्देश दिए।

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी महानगर संगठन बूथ स्तर तक अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। अधिकतर सेक्टरों में बूथ कमेटीयों के गठन का काम लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो गया है फ़िर भी जिन सेक्टरों में काम रह गया है उन जोन एवं सेक्टर प्रभारियों को बूथ कमेटियों के गठन के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है। सभी प्रभारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाते हुए निर्धारित समय में कमेटियों का गठन पूरा करें। चुनाव में बूथ स्तर का संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।
समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से क्षेत्र में सक्रिय होना होगा। बूथ कमेटियां संगठन की बुनियादी इकाई हैं। प्रत्येक पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह तैयार हो सके।

पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि अभी से निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के माध्यम से करनी होगी। जोन और सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर बूथ कमेटियों को मजबूत बनाना चाहिए। जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को समझकर उन्हें संगठन के माध्यम से उठाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
संचालन करतें हुए महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि महानगर संगठन का लक्ष्य शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था तैयार करना है। इसके लिए जोन और सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। एक सप्ताह के भीतर बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

बैठक में महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, गोविन्द सैनी, अनुज गंगवार, कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, मो. वसीम एड., पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद गुलबशर अंसारी, पार्षद मो. शाकिर, पार्षद ओमान रज़ा, महिला सभा महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, मनीषा सक्सेना एड., मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ गाज़ी, महानगर सचिव दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, इसराफिल खान, ताज़ खान, गीता राणा, बाबर अली चाँद, नीटू कश्यप, राशिद गाज़ी, शीबा नाज़, यासीन अहमद, सुधीर कुमार आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।




