झारखण्ड

पति ने पत्नी पर टांगी से हमला किया, गला दबाकर मार डाला

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना
ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामू पंचायत के बड़काडीह निवासी आनंद सोरेन 30 वर्षीय ने अपनी पत्नी खिरजी देवी 25 वर्षीय को रविवार के सुबह लगभग नौ बजे टांगी से वार कर किया जबकि गला दबाकर मार डाला। यहां तक कि मामले को दबाने के ख्याल से मृतका के पति ने ससुराल तक सुचना नहीं दिया। वो आस पड़ोस के लोगों को भनक नहीं लगने दिया। सोमवार को मामले में मृतका की मां ने खुलासा किया। मृतका की मां हाल चाल जानने बड़काडीह पहुंची तब देेेखी बेटी का शव खटिया में पड़ा है।तब जाकर अपने घर वालों को मायके ललपनिया स्थित किरी गांव के लोगों को दिया।

मृतका के परिजन पहुंचने के बाद पुलिस की सुचना सोमवार को दोपहर तीन बजे मौत के तीस घंटे बाद दिया ।शव 32 घंटे से घर में रखा है । मृतका की मां बड़की देवी ने बताया कि मेरा दामाद हमारे बेटी से मार पीट हमेशाकरता था,चार दिन से बुखार लगा था लेकिन इलाज नहीं करवा गया रविवार सुबह जब घर में झाड़ू मार रही थी उसी समय टाांगी के पिछले हिस्से से वाार कर बेेेहोश कर दिया,और गला दबाकर मार डाला। सााथ ही कहा कि डेढ़ माह पहले मार पीट कर ललपनिया पहुंचा दिया था। मृतका को दो साल का एक पुत्र है। मृतका के पति बोकारो थर्मल में दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। मृतका के पति ने कहा कि हम काम करने बोकारो थर्मल गया था मेरी मां से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गया जिससे मार पीट में मौत हो गया है। मामले को लेकर फेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। सुचना पाते ही पंसस प्रतिनिधि मदन हेम्ब्रम, वार्ड सदस्य राजेश हेम्ब्रम, झामुमो नेता हरिलाल महतो सहित कई पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *