झारखण्ड

ऊपरघाट के लहिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभांरभ

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित नारायणपुर पंचायत के लहिया में पांच दिवसीय फुटबॉल टुनॉमेंट का शुभांरभ सोमवार को आयोजन किया जिसका जिप सदस्य सह आजसू नेता टिकैत कुमार महतो, भाजपा नेता तारकेश्वर महतो, मुखिया भेखलाल महतो ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टुनॉमेंट का उदघाटन मैच गोड़गोडवा बनाम आरमो के बीच खेला गया । दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।

खेल के अंतिम समय में गोड़गोडवा की टीम ने 1 गोल कर से उदघाटन मैच जीत कर टुनॉमेंट के दुसरे चक्र में प्रवेश कर गयी। इस मौके पर बासदेव शर्मा, मिथिलेश महतो, बैजनाथ महतो, खगेंद्र कुमार महतो, मंटू नायक, भुनेश्वर महतो, संजय गिरी, लालचंद महतो सहित सैकडों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *