झारखण्ड

डीवीसी असंगठित कामगार संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना  
डीवीसी प्रबंधन के आश्वासन के बाद असंगठित ठेका कामगार संघ को दिए गए वादा को पूरा नहीं करने कारण बोकारो थर्मल स्थित प्लांट गेट के समक्ष डीवीसी असंगठित ठेका कामगार संघ के बैनर तले पूर्व में बी प्लांट के एएमसी में कार्यरत मजदूरों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन शुरू कर दिया है। मजदूरों के भूख हड़ताल आंदोलन से डीवीसी प्रबंधन की होश उड़ गए हैं। इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए प्रबंधकीय कोशिश भी शुरू हो गयी है। लेकिन मजदूर इस बार आर-पार की मुड में दिख रहें हैं। बी प्लांट में 14 वर्षों से एएमसी में कार्यरत मजदूरों को नए पावर प्लांट में करने के लिए प्रबंधन के द्वारा लिखित आश्वासन देने के बावजूद आजतक समायोजित नहीं किया है। इससे पहले न भी मजदूरों ने भूख हड़ताल आंदोलन किया था। लेकिन उस समय आश्वासन देकर मामले को तत्काल टाल दिया था। मजदूरों का कहना है कि वर्ष 2018 में 21 फरवरी से प्रारंभ भूख हड़ताल को 24 फरवरी 2018 को डीवीसी के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, वरीय अपर निदेशक पीके सिंह, एचआर एसके मिश्रा एवं रविंद्र कुमार और यूनियन की तरफ से डीवीसी कामगार संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह की उपस्थिति में प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी कि सभी मजदूरों को नए प्लांट में समायोजित कर लिया जाएगा। प्रोजेक्टेड हेड़ कमलेश कुमार डीवीसी चेयरमैन के साथ विजिट में हैं उनके आते ही आप लोगों को नए प्लांट में समायोजित कर लिया जाएगा। पर लगभग दो साल गुजरने के बाद भी ऐसा कुछ भी नही हुआ। देखा जा रहा है कि नए प्लांट में मजदूरों की बहाली शुरू हो चुकी है और मजदूरों को दिए आश्वासन पर प्रबंधन बिल्कुल निष्क्रिय हैं। इसलिए जब तक डीवीसी प्रबंधन इन मांगों को पूरा नही करेगी। असंगठित ठेका कामगार संघ के बैनर तले मजदूरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जारी रहेगा। इस आंदोलन में मुख्य रूप से अध्यक्ष सलीम अंसारी, सचिव इकबाल आलम, विनोद कुमार ठाकुर, भोला शर्मा, कैलाश तुरी, नारायण, महतो सहित कई लोग शामिल हुए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *